Uttarakhand Development and Research Foundation

Empowering Uttarakhand by new ideas,implimentation to make it self-sustainable



Shri Pushkar Singh Dhami
President

Read More
He is the Current Chief Minister of Uttarakhand. He is the Second time Legislator from Khatima,Uttarakhand.he was the State President of BJYM (twice), Ex Vice Chairman(State Minister)of Urban Development Monitoring Comettie. He is the Youth Icon and Known Face in Political arena in Uttarakhand.

About UDRF


UDRF encourages research initiatives, promotes awareness about social sector programmes. It takes up role as an effictive partner in the public delivering system for in all round development of human.



Shri Girija Shankar Joshi

Secretary

Read More
He is nationalist by birth,writer by choice, astrologer by passion,Software Engineer by profession and an entrepreneur by Chance.

Our Values


MISSION: Promoting initiatives for Research based Planning, Policy documentation and implementation for the all round development of Uttarakhand.

VISION: To develop a conducive platform for all those who think for Uttarakhand grand leveraging this human resource network, reaching out to the last-mile person in the state.

OBJECTIVES:

  • Meaningful Research initiatives in the domains of Planning, Capacity Building and implementation of all the sustainable development goals.
  • Bolstering awareness towords host initiatives and flagship programmes.
  • All round rural development initiatives.
  • Education, Healthcare policy framing.
  • Art, Culture Conservation and promotion.
  • Disaster Management.
  • Sports-Culture Cultivation etc.




आयोजन तिथि: सोमवार दिनांक 27/07/2020 प्रातः 10:00 से 11:00

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा उत्तराखंड के विभिन्न जिलों के दसवीं और बारहवीं कक्षा पास करने वाले छात्र- छात्राओं से किया गया संवाद व मार्गदर्शन।






free online classes of Computer and English to the students of Khatima (23 July 2020)

Promise made by UDRF and iBhart team for provideing free online classes of Computer and English to the students of Khatima, in our virtual program "उत्तराखण्ड के युवाओं और छात्रों से संवाद", held on 12th July and presided by Mr.Pushkar Singh Dhami ji ,President of UDRF & MLA of Khatima along with Vice Chancellor of Pantnagar University Prof.Tejprtap and Direcror of USERC Prof.Dugesh Pant has been fulfulled.




हरेला पर्व का सांस्कृतिक,वैज्ञानिक एवं सामाजिक महत्व

आयोजक : उत्तराखंड डेवलपमेंट एंड रिसर्च फाउंडेशन आयोजन तिथि एवम् समय गुरुवार, 16 जुलाई 2020 समय सुबह 08 बजे से 09 बजे तक






खटीमा क्षेत्र के युवाओं और छात्र/छात्राओं से वर्चुअल संवाद ( 12 July 2020)

उत्तराखंड डेवलपमेंट एंड रिसर्च फाउंडेशन के तत्वाधान में उत्तराखंड के युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए "उत्तराखंड का युवा, देश का गौरव" श्रृंखला के अन्तर्गत प्रथम कार्यक्रम में खटीमा क्षेत्र के युवाओं एवं छात्र/छात्राओं से संस्था के अध्यक्ष व खटीमा के विधायक श्री पुष्कर सिंह धामी जी एवम् अन्य विषय विशेषज्ञों ने वर्चुअल संवाद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर तेजप्रताप जी ने की, कार्यक्रम का मार्गदर्शन उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी अनुसंधान केंद्र के निदेशक और प्रख्यात शिक्षाविद प्रोफेसर दुर्गेश पंत जी ने किया। कार्यक्रम के प्रणेता और मुख्य वक्ता संस्था के अध्यक्ष श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने जहां एक और छात्रों को प्रेरित करने वाला व्याख्यान दिया वहीं दूसरी और उनके सवालों के जवाब भी दिए। इसके साथ ही उन्होंने उत्तराखंड और विशेष रुप से खटीमा क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में किया जा रहे कार्यों के बारे में भी प्रकाश डाला, उन्होंने घोषणा की कि प्रोफेसर दुर्गेश पंत द्वारा दिव्यांग बालिकाओं को प्रोत्साहित करने हेतु शुरू किए गए संकल्प के तहत खटीमा क्षेत्र से दो दिव्यांग छात्राओं को विशेष प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा संस्था से जुड़े हिमांशु जी ने खटीमा क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न विषयों में ऑनलाइन माध्यम द्वारा सहायता करने हेतु अपना विजन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के स्पोर्ट्स कॉडिनेटर डॉ. एस.पी. रावत जी ने खटीमा क्षेत्र में किस प्रकार खेल प्रतिभाओं का विकास किया जा सकता है, इस विषय पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम के संयोजक, संचालक और UDRF के सचिव गिरिजा शंकर जोशी जी ने सभी महानुभावों का कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आभार व्यक्त किया और उपस्थित युवाओं से अपील की कि वे उत्साह, साहस, मेहनत और विशिष्ट सोच द्वारा प्रगति के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहें। अंत में संस्था के अध्यक्षव खटीमा के जन प्रतिनिधि श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने बताया की कार्यक्रम में युवाओं और छात्र-छात्राओं द्वारा दिए गए सुझावों को जल्द ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी के समक्ष रखा जाएगा और विद्यार्थीयों की आकांक्षाओं को पूरा करने हेतु सरकार का हर संभव सहयोग किया जाएगा।





Virtual Intractive Session (28 June 2020)

कार्यक्रम में UDRF परिवार के सदस्यों के बीच अनोपचारिक चर्चा के साथ साथ UDRF द्वारा पिछले दिनों किए गए कार्यों पर भी संक्षिप्त परिचर्चा हुई,तथा भविष्य में UDRF किस प्रकार से विभिन्न योजनाओं को धरातल पर कार्यरूप में परिणित करेगा,इस विषय पर भी मंथन हुआ। भुवन रावत जी, डा. सत्या जी,सुधीर पंत जी,प्रकाश धामी जी द्वारा दिए गए सुझावों पर भी बात हुई। हमारे मार्गदर्शक प्रो.दुर्गेश पंत जी ने हमेशा की तरह अपने उद्भोधन से सभी सदस्यों में पुनः ऊर्जा का संचरण किया,तथा सदस्यों के सुझावों को ध्यान में रखते हुए UDRF का एक विशिष्ट एप्लिकेशन बनाने व उत्तराखंड के सभी जिलों से उत्तराखंड के विकास में अपना योगदान देने के लिए तैयार स्वयंसेवकों को इसके माध्यम से UDRF परिवार से जोड़ने के लिए डा.नौटियाल के संयोजन में एक कार्य समूह गठित करने का सुझाव दिया जिस पर अध्यक्ष जी सहित सभी सम्मानित सदस्यों ने तत्काल अपनी संस्तुति दी। कार्यक्रम में हमारे अध्यक्ष पुष्कर सिंह धामी जी ने अपने उद्बोधन में उत्तराखंड व देश के समक्ष खड़ी हुई चुनौतियों पर प्रकाश डाला और कहा कि चीन के साथ आसन्न संकट के बीच उत्तराखंड व उत्तराखंड वासियों की विशेष भूमिका है क्योंकि हमारा प्रदेश चीन व नेपाल के साथ सीमा साझा करता है ,उन्होंने नेपाल के साथ हमारे रोटी बेटी के संबंधों को याद करते हुए हमें विश्वाश है कि नेपाल किसी अन्य देश के कुचक्र में नहीं फसेगा और भारत का अभिन्न मित्र बना रहेगा। उन्होंने प्रो.पंत सहित सभी सम्मानित सदस्यों का कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए धन्यवाद किया। कार्यक्रम के अंत में चीन के साथ LAC में हुए संघर्ष में वीरगति को प्राप्त हुए हमारे वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई।





सामाजिक कार्य के क्षेत्र में पद्म पुरस्कारो से सम्मानित होने पर डॉ.अनिल प्रकाश जोशी जीकल्याण सिंह रावत जी को उत्तराखंड डेवलपमेंट एंड रिसर्च फाउंडेशन की ओर से ढेरों शुभकामनाएं। ये हमारे लिए बड़े हर्ष का विषय है कि ऐसे महान व्यक्तित्व UDRF परिवार से जुड़े हुए हैं।



PEAK Achiver Award 2019 (18 Oct 2019)

CMD of GAIL(Gas Authority of India Limited) Dr. Ashutosh Karnatak presented PEAK Achiver Award to Uttarakhand Development and Research Foundation(UDRF).





उत्तरायणी संस्था द्वारा यूडीआरफ के सहयोग से आयोजित "उत्तराखंड में जल संरक्षण" ( 1 Oct 2019)

उत्तरायणी संस्था द्वारा यूडीआरफ के सहयोग से आयोजित "उत्तराखंड में जल संरक्षण" विषय पर आयोजित सेमिनार का प्रसिद्ध पर्यावरणविद् पद्मश्री डॉ.अनिल प्रकाश जोशी जी और पूर्व जल संसाधन सचिव भारत सरकार श्री आलोक रावत जी के साथ यूडीआरफ के अध्यक्ष व उत्तराखंड में विकासरूपी राजनीति के अग्रदूत श्री पुष्कर सिंह धामी जी व सलाहकार प्रोफेसर दुर्गेश पन्त जी एवं उत्तरायणी संस्था के अध्यक्ष कर्नल विपिन चन्द्र पन्त जी ने उद्घाटन किया l





Brainstorming Meet(09-Dec-2018)

Glimpse of UDRF's Brainstorming meet which held on 9 Dec 2018 in Nanital. उत्तराखंड डेवलपमेंट एंड रिसर्च फाउंडेशन की ९ दिसम्बर २०१८ को नैनीताल में आयोजित ब्रेनस्टार्मिंग मीट के प्रमुख अंश।






प्रथम अधिवेशन "उत्तराखंड: चुनौतिया एवं सम्भावनाये" (15 July 2019)

उत्तराखंड डेवलपमेंट एंड रिसर्च फाउंडेशन के प्रथम अधिवेशन "उत्तराखंड: चुनौतिया एवं सम्भावनाये" विषय परआयोजित संगोष्ठी में दिनांक 14 जून २०१८ को शिक्षा को सीमांत क्षेत्रो के विद्यार्थियो तक पहुंचाने, दिव्यांग बच्चो की सहायता करने व समाज के उत्थान के लिए प्रदेश में काम कर रहे प्रतिभाशाली वैज्ञानिकों, समाजसेवियों और संस्थाओ को यूडीआरएफ द्वारा सम्मानित किया गया। इस अधिवेशन में जनपद देहरादून के अतिरिक्त विभिन्न जनपदों से आए हुए शिक्षाविद् व वैज्ञानिकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।





श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत जी, माo मुख्यमंत्री उत्तराखंड का छात्र छात्राओं से संवाद

हरेला - पर्यावरण संरक्षण संकल्प दिवस

उत्तराखंड का युवा देश का गौरव, खटीमा क्षेत्र के युवाओं और छात्रों से वर्चुअल संवाद

Highlights UDRF First Session at Dehradun

Highlights of Brainstorming Meet Part 1 (Nainital)

Highlights of Brainstorming Meet Part 2 (Nainital)

Seminar on Water conservation in Uttarakhand

Shri Pushkar Singh Dhami President UDRF

Shri Girija Shankar Joshi Secretary UDRF

Prof. Durgesh Pant Advisor UDRF


Facebook

CONTACT

Main Office: T-4,Yamuna Colony,Dehradun

Branch Office: Village Post,Nagra Tarai,Kalapul
Khatima,Udham Singh Nagar,Uttarakhand

0135 - 2531220

ukudrf@gmail.com

Those who think for Uttarakhand

लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती,कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।नन्हीं चींटी जब दाना लेकर चलती है, चढ़ती दीवारों पर, बार बार फिसलती है। मन का विश्वास रगों में साहस भरता है, चढ़कर गिरना, गिरकर चढ़ना न अखरता है। आख़िर उसकी मेहनत बेकार नहीं होती, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। "सोहनलाल द्विवेदी"

मित्रो आप सभी को सादर प्रणाम। उत्तराखंड के विकास व उत्तराखंड के प्रत्येक व्यक्ति की बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिये विभिन्न योजनाओं के उचित क्रियान्वयन के लिये अनुभवी व्यक्तियों, विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं के साथ वार्ता आदि कर सुझावों को औपचारिक रूप देकर सरकार के साथ साझा करने के उद्देश्य से हमने "Uttarakand Development and Research Foundation" का गठन किया है। हमारी संस्था उत्तराखंड के विकास को नये आयाम देने के लिये उत्तराखंड के नीतिनियंताओं को हमेशाा यथासंभव सहयोग देने की कोशिश करेगी । ये संस्था पूर्ण रूप से अराजनितिक रहेगी व सर्व समावेशक रहेगी। इस कार्य में आप सबका सहयोग परमावश्यक है ।